बाराबंकी में युवती के कंकाल की होगी DNA जांच:पुलिस की 3 टीमें गठित, पिता ने दो युवकों पर जताया है गैंगरेप-हत्या का शक

Nov 13, 2026 - 13:05
0
बाराबंकी में युवती के कंकाल की होगी DNA जांच:पुलिस की 3 टीमें गठित, पिता ने दो युवकों पर जताया है गैंगरेप-हत्या का शक
बाराबंकी में 18 साल की युवती की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए SP रवीना त्यागी ने क्राइम ब्रांच समेत तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। पुलिस युवती के लापता होने से लेकर उसका कंकाल मिलने तक की घटनाओं और संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। दो युवकों पर गैंगरेप के बाद हत्या का शक मामला रामनगर थाना क्षेत्र के भैसुरिया मजरे सुल्तानपुर गांव का है। युवती 17 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी। परिजनों ने उसी दिन रामनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घर से 15 हजार रुपए और सोने के जेवर भी गायब थे। पिता ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया था। बाद में फतेहुल्लापुर गांव में अमर सिंह के धान के खेत में युवती का कंकाल मिला था। कंकाल के अवशेष करीब 200 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगह पड़े थे। पास में मिले कपड़ों और चप्पलों से पिता ने उसकी पहचान की थी। उन्होंने गांव के दो युवकों पर गैंगरेप के बाद हत्या का शक जताया था। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले की जांच के लिए गठित तीनों टीमें अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। युवती के लापता होने के समय की परिस्थितियों, पहले हिरासत में लिए गए संदिग्धों और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। DNA और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने कंकाल के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। पहचान की पुष्टि के लिए DNA जांच भी कराई जाएगी। कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक, कंकाल के टुकड़े करीब 200 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगह मिले थे। आशंका है कि जंगली जानवर उन्हें खींचकर इधर-उधर ले गए हों। ASP उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User