सीतापुर में दंपती की मौत- परिजनों ने लगाया जाम:आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे, दो पक्षों में हुआ था संघर्ष
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब 11 बजे जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने में जुट गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। महिला की मौत के बाद पति ने भी दम तोड़ा गांव में बुधवार (11 नवंबर) को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें घायल चमेली देवी (42) पत्नी नरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके पति नरेश की भी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवती से टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, तीन नवंबर को फत्तेपुर गांव की एक युवती किसी काम से पड़ोसी गांव वजीरनगर गई थी। आरोप है कि वहां देवकली गांव के रहने वाले नैमिष पुत्र सुखवासी ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। लोक-लाज के चलते युवती ने उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की। बुधवार शाम नैमिष फत्तेपुर के रहने वाले सचिन के साथ युवती के घर पहुंचा और तंज कसते हुए निकल गया। इससे नाराज युवती ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। इसके कुछ देर बाद नैमिष के पक्ष से करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर युवती के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। चार आरोपी हिरासत में पुलिस सभी घायलों को पिसावां CHC ले गई थी। वहां से चमेली देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। CO महोली नागेंद्र चौबे के मुताबिक, नरेश पिछले एक साल से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)