विवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन:देवरिया में पुलिस पर देरी का आरोप, SP को सौंपा ज्ञापन
देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। मृतका के पिता ने पुलिस पर गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाते हुए बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने और परिवार की सुरक्षा की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन की सूचना पर सदर कोतवाल शशिभूषण और CO सदर संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने SP के नाम ज्ञापन सौंपा। पिता बोले, एक आरोपी ही गिरफ्तार हुआ गौरी बाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित धर्मशाला बाजार के रहने वाले हरी जायसवाल ने बताया कि उनकी बेटी शीतल जायसवाल की दो नवंबर 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध संख्या 0297/26 के तहत BNS की धारा 80(2), 85 और 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। हरी जायसवाल का आरोप है कि पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अभी बाहर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उनके रिश्तेदार उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग परिजनों ने SP से बाकी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन के साथ FIR और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की छायाप्रति भी सौंपी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)