बस्ती में छठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रद्द:देर रात प्रशासन ने निरस्त किया आदेश, आयोजकों ने दो पर आरोप लगाया

Nov 13, 2026 - 13:53
0
बस्ती में छठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रद्द:देर रात प्रशासन ने निरस्त किया आदेश, आयोजकों ने दो पर आरोप लगाया
बस्ती शहर के अमहट घाट पर छठ पर्व के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम अब नहीं होगा। SDM सदर की ओर से पहले कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी, लेकिन देर रात प्रशासन ने आदेश निरस्त कर दिया। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति के सदस्य और पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताई। 12 नवंबर को मिली थी परमिशन, देर रात हुई कैंसिल ब्राह्मण महासभा के पीछे स्थित एक स्थान पर आयोजित प्रेसवार्ता में मनीष मिश्रा ने बताया कि 13 से 15 नवंबर तक अमहट घाट पर छठ व्रतियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए 12 नवंबर को SDM सदर ने विधिवत अनुमति भी जारी कर दी थी। हालांकि, परमिशन मिलने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद देर रात प्रशासन ने आदेश को रद्द कर दिया। 6 दिसंबर को करेंगे रंगा-बिल्ला के नामों का खुलासा मनीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले के दो लोगों की आपत्ति के चलते इस धार्मिक आयोजन को रुकवाया गया है। दोनों व्यक्तियों का नाम पूछे जाने पर उन्होंने उन्हें 'रंगा-बिल्ला' की संज्ञा देते हुए कहा कि वह 6 दिसंबर को इनके नामों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करेंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आपत्ति जताने वाले दोनों लोग भाजपा से जुड़े हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि समय आने पर सब कुछ सामने आ जाएगा। प्रशासन के आदेश के बाद नहीं होगा आयोजन फिलहाल प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बाद छठ पर्व पर अमहट घाट में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का आयोजन नहीं हो सकेगा। आयोजक मनीष मिश्रा का कहना है कि वह 6 दिसंबर को इस पूरे मामले और इसके पीछे शामिल लोगों की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User