नोएडा में ग्रैप-3 लागू होते ही डीएम सख्त:निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, बोलीं- उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Nov 13, 2026 - 13:36
0
नोएडा में ग्रैप-3 लागू होते ही डीएम सख्त:निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, बोलीं- उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर लगी रोक का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रतिबंध के बावजूद कहीं निर्माण कार्य होता मिला तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से ग्रैप-3 लागू किए जाने के बाद डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने सभी विभागों को नियमित निगरानी और आपसी तालमेल के साथ प्रदूषण रोकने के निर्देश दिए। निर्माण और तोड़फोड़ पर रहेगी सख्त निगरानी डीएम मेधा रूपम ने कहा कि जिले में निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर लगी पूरी रोक का सख्ती से पालन कराया जाए। संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच करें। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रैप-3 के सभी प्रावधानों का पालन कराया जाए। इसके लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। कई विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) और उप जिलाधिकारी सदर, दादरी व जेवर भी बैठक में मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने और ग्रैप-3 के नियमों का प्रभावी तरीके से पालन कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User