MLC चुनाव में फर्जी वोटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई:मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, मतदान के लिए मिला अवकाश, वेतन भी नहीं कटेगा
मिर्जापुर में विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान के लिए पात्र स्नातक मतदाताओं को अवकाश मिलेगा। इस दौरान उनके वेतन में भी कोई कटौती नहीं की जाएगी। मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता और अनाधिकृत व्यक्ति के मतदान करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश दिया जाए, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के लिए अवकाश लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। पहचान सत्यापन के बाद ही डाल सकेंगे वोट मंडलायुक्त ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता की पहचान का विधिवत सत्यापन किया जाए। केवल पात्र और अधिकृत मतदाताओं को ही मतदान की अनुमति दी जाए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और अन्य प्रशासनिक प्रबंध प्रभावी रखने को भी कहा गया है। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा मतदान करने या मतदान व्यवस्था में गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से मतदान में भागीदारी की अपील भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)