ममेरे भाई संग लिवइन में रह रही महिला मृत मिली:कानपुर के गुजैनी में किराए के मकान में रह रही थी; साथ रहने वाला युवक भागा

Nov 09, 2026 - 16:09
0
ममेरे भाई संग लिवइन में रह रही महिला मृत मिली:कानपुर के गुजैनी में किराए के मकान में रह रही थी; साथ रहने वाला युवक भागा
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में दीपावली की रात किराए के कमरे में एक (26) वर्षीय महिला का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। महिला पिछले करीब दो साल से अपने ममेरे भाई के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही पहुंचे पिता ने उसके साथ रह रहे युवक पर गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया। हालांकि उनकी ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद युवक भाग गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मूलरूप से सचेंडी थाना क्षेत्र के रामपुर भीमसेन गांव निवासी पूनम उर्फ सुषमा गौतम (26) अपने ममेरे भाई आनंद के साथ गुजैनी के मर्दनपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी। रविवार रात कमरे में उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पूनम के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। बेटी का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शादी के 20 दिन बाद ही पति से हो गई थी अलग पूनम के पिता रंगीलाल किसान हैं। परिवार में पत्नी रामजानकी, तीन बेटे विजय, रवि और विकास के अलावा इकलौती बेटी पूनम थी। पिता के मुताबिक, करीब पांच साल पहले पूनम की शादी कानपुर देहात के बाघपुर ककरदही निवासी राजन से हुई थी। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते शादी के महज 20 दिन बाद ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में उनका तलाक भी हो गया। इसके बाद पूनम मायके में ही माता-पिता और भाइयों के साथ रहने लगी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User