युवक ने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने दोनाली बंदूक जब्त की

Nov 10, 2026 - 21:10
0
युवक ने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने दोनाली बंदूक जब्त की
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में दीपावली पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर की दोनाली बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख भी कब्जे में लिए हैं। चाचा की लाइसेंसी बंदूक से की थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली के दौरान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अरविंद पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा था। सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग किए जाने के मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई शुरू की। 12 बोर की बंदूक और पांच कारतूस बरामद मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अरविंद पटेल पुत्र मुन्नू पटेल निवासी ग्राम पिपरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर की एक दोनाली बंदूक और इसी बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख भी कब्जे में लिए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय और हेड कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग और शस्त्रों के अनुचित प्रदर्शन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User