मोहलीडीह में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर प्रखंड से सटे मसलिया थाना क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत अंतर्गत मोहलीडीह गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी कुमारी, पति विद्यापति पंडित के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मसलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, मानसी कुमारी और विद्यापति पंडित ने करीब चार साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों के दांपत्य जीवन में अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, मायके पक्ष के माता-पिता ने कथित तौर पर यह कहते हुए मामले से दूरी बना ली थी कि जब अपनी मर्जी से शादी की है, तो अब उसे खुद ही संभालना होगा। बताया जाता है कि बुधवार सुबह विद्यापति पंडित घर पर मौजूद नहीं था। सुबह करीब आठ बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने जब मामले की जानकारी ली, तो विवाहिता को घर के अंदर फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना मसलिया पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हालांकि, विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)