राज्योत्सव एक नवंबर को तैयारियों पर दिए निर्देश
बलरामपुर | बलरामपुर में 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में विभागवार तैयारियों की जानकारी ली गई और सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। त्रिपाठी ने प्रस्तावित प्रदर्शनियों की तैयारी कार्यक्रम से पहले सुनिश्चित करने को कहा। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)