शाहजहांपुर में करवाचौथ की रात पति ने लगाई फांसी:पत्नी बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी, पहले भी खाया था जहर

Oct 30, 2026 - 12:06
0
शाहजहांपुर में करवाचौथ की रात पति ने लगाई फांसी:पत्नी बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी, पहले भी खाया था जहर
शाहजहांपुर में करवाचौथ की रात बबलू गुप्ता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 22 दिन पहले उसकी पत्नी एक बेटे को लेकर पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी। दूसरा बेटा घर पर ही था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भतीजे ने शव लटका देखा। रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले बबलू की उम्र 32 साल थी। उसकी शादी 8 साल पहले हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की कल्पना से हुई थी। उनके छह साल और एक साल के दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, 8 अक्टूबर को कल्पना घर में रखे 50 हजार रुपए लेकर पड़ोस के युवक के साथ चली गई थी। वह छोटे बेटे को साथ ले गई और बड़े बेटे को घर पर छोड़ गई। इसके बाद से बबलू परेशान रहता था और घर में ज्यादा बात नहीं करता था। बबलू मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। शुक्रवार सुबह उसका भतीजा चाय लेकर कमरे में गया। दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। बबलू का शव कमरे में लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद बबलू ने रोजा थाने में शिकायत की थी और आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने हरदोई के बेहटा गोकुल थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर बबलू ने जहर खाया था। बबलू दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करता था। वह एक साल पहले शाहजहांपुर आया था, लेकिन यहां आने के बाद उसने काम छोड़ दिया था। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसकी पत्नी कुछ समय पहले युवक के साथ चली गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User