मऊ में अर्नब तूफान का असर:23 जिलों में बारिश का अलर्ट, धान की फसल को नुकसान
मऊ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जबकि शनिवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने मऊ समेत प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शनिवार को भी पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में बड़े पैमाने पर धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल बारिश और तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई है। फसल की कटाई भी प्रभावित खेतों में पानी भरने से फसल की कटाई भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। प्रभावित किसान अब फसल क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराने के लिए कृषि विभाग और राजस्व विभाग के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। धान की फसल को काफी नुकसान सर्वे पूरा होने के बाद ही जिले में फसल क्षति की वास्तविक स्थिति और प्रभावित क्षेत्र का पता चल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है और उन्होंने फसल बीमा करा रखा है। 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज वे घटना के 48 घंटे के भीतर बीमा हेल्पलाइन नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि नियमानुसार फसल नुकसान के दावे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)