मैनपुरी में पुलिस का 'गुड मॉर्निंग' अभियान:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से किया संवाद, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
मैनपुरी के कुरावली में पुलिस की ओर से गुड मॉर्निंग अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर ललित भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह कस्बे की सड़कों पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से संवाद किया। उन्हें गुड मॉर्निंग कहकर अभिवादन किया और उनका हालचाल जाना। पुलिसकर्मियों ने लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्भीक होकर मॉर्निंग वॉक करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)