मऊ में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:बारिश से पारा 22 डिग्री पर पहुंचा, खेतों में भरा पानी

Oct 30, 2026 - 08:44
0
मऊ में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:बारिश से पारा 22 डिग्री पर पहुंचा, खेतों में भरा पानी
मऊ जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई हल्की बारिश शुक्रवार तक जारी है जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं वहीं, करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। दूसरी ओर, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार धान की फसल बारिश और तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई है। इससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लहसुन और सरसों की बुवाई वहीं, जिन किसानों ने आलू, लहसुन और सरसों की बुवाई कर दी थी, उनकी फसलों पर भी जलभराव का असर पड़ रहा है। खेतों में पानी जमा होने से नई बोई गई फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों की धान की फसल तैयार हो चुकी है, वे खेतों से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें। खेतों में अधिक समय तक पानी जमा रहने से फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान जल निकासी पर विशेष ध्यान दें, ताकि बारिश के कारण फसलों को होने वाली क्षति को कम किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User