बारिश के बीच PET परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी:मऊ के 14 केंद्रों पर दो पालियों में 12,480 परीक्षार्थी शामिल
मऊ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) का शुक्रवार को दूसरा दिन है। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मऊ जनपद में शुक्रवार को दो पालियों में कुल 12,480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें प्रथम पाली में 6,240 और द्वितीय पाली में भी 6,240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। काफी परेशानियों का सामना वहीं, शुक्रवार सुबह से ही जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षार्थियों के पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच हालांकि, खराब मौसम के बावजूद अभ्यर्थी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। बारिश के बीच परीक्षार्थियों की आवाजाही को देखते हुए भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)