गोंडा में PET परीक्षा के लिए लगी लंबी लाइन:परीक्षार्थियों की जा रही त्रिस्तरीय सघन चेकिंग, उतरवाए जा रहे गले में पहने माले
गोंडा जिले में आज शुक्रवारर को भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 16 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई है। जहां परीक्षा देने के लिए आजमगढ़,गोरखपुर,बनारस से लड़के आए हुए हैं जबकि बलरामपुर,बहराइच से लड़कियां पेपर देने आई हुई है। काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे हुए हैं परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। सुबह 8 बजे से ही एक-एक कर परीक्षार्थियों की AI तकनीकी से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। पुरुष परीक्षार्थियों द्वारा गले में पहने हुए उनके माले को निकलवाया जा रहा है महिला परीक्षार्थी द्वारा खुद कान में पहनी बाली को निकाल रही है। हालांकि गोंडा में आज प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या मौसम खराब होने के कारण कम दिख रही है। परीक्षार्थियों को पेन,आधार कार्ड,प्रवेश पत्र और रुपए के अलावा किसी अन्य सामग्री को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है महिला परीक्षार्थियों के कान की बाली और टॉप्स को उतरवाया जा रहा है। जिससे महिलाएं उतारकर के अपने साथ आए पुरुषों और महिलाओं को दे रही हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में आज 7128 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए 18 सेक्टर,18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 18 केंद्र व्यवस्थापक और 18 वाहय व्यवस्थापक के साथ 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उत्तर पुस्तिका को लेकर के कड़ी सुरक्षा परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट जिला कोषागार से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को लेकर के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं। जहां सुबह 10:00 बजे परीक्षार्थियों की मौजूदगी में ही प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को खोल करके वितरण किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर है और दूसरी पाली की परीक्षा में भी 7128 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आगामी 1 नवंबर को भी दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई है। जहां प्रथम पाली में 7128 और दूसरी पाली में भी 7128 परीक्षार्थी इस दिन भी परीक्षा देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)