नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, पिता ने दर्ज कराया था केस

Nov 01, 2026 - 17:47
0
नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, पिता ने दर्ज कराया था केस
मिर्जापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के पिता ने कोतवाली देहात थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 1 नवंबर को उपनिरीक्षक आनंद शंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद कुमार पुत्र सिकंदर निवासी भिस्कुरी, थाना कोतवाली देहात, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User