बलिया में डाक कर्मचारी संघ का 46वां अधिवेशन हुआ:मुकेश कुमार सिंह सचिव और गिरीश कुमार तिवारी अध्यक्ष चुने गए
बलिया के मुख्य डाकघर में रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप ‘सी’ बलिया मंडल का 46वां संयुक्त अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे शुरू होकर 3:30 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। अधिवेशन में डाक कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुकेश कुमार सिंह को संघ का सचिव और गिरीश कुमार तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए। मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ‘NPPE जिंदाबाद- AIPEU जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में AIPEU ग्रुप ‘सी’ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सचिव कामरेड शैलेंद्र दीक्षित शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में AIPEU ग्रुप ‘सी’ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कामरेड प्रमोद राय और AIPEU ग्रुप ‘सी’ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय सचिव कामरेड डॉ. शेषमणि त्रिपाठी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)