मुजफ्फरनगर में बस की टक्कर से बच्ची की मौत:बाइक से शादी से लौट रहे पिता और भाई घायल, चालक हिरासत में

Nov 04, 2026 - 16:29
0
मुजफ्फरनगर में बस की टक्कर से बच्ची की मौत:बाइक से शादी से लौट रहे पिता और भाई घायल, चालक हिरासत में
मुजफ्फरनगर में ककरौली थाना क्षेत्र के चोरावाला गांव में बस की टक्कर से बाइक सवार 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और 4 साल का भाई घायल हो गए। तीनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, साजिद बिजनौर जिले के हल्दौर से आई बारात में शामिल होने गया था। वह अपनी बेटी सिमरा और 4 साल के बेटे शिफान को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। चोरावाला गांव के पास मोरना की ओर से आ रही बस ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान सिमरा बस के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजिद और शिफान घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर भोपा के सीओ राधा रमण सिंह और पुलिस टीम पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User