बरेली में महिला का शव मिला:पति ने जमीन अपने नाम न होने और बेटे की परवरिश की चिंता को संभावित वजह बताया
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में मंगलवार देर रात 35 साल की फिजियोथेरेपिस्ट शारदा देवी का शव घर के कमरे में मिला। वह दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटकी थीं। घटना के समय उनके पति विकास दो साल के बेटे के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे बेटा जागा तो विकास की नींद खुल गई। वह पत्नी को देखने कमरे में पहुंचे और उन्हें फंदे पर लटका पाया। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर विकास ने बताया कि शारदा जमीन को लेकर परेशान रहती थीं। उन्हें चिंता थी कि परिवार के लोग जमीन उनके नाम नहीं करेंगे तो वह बेटे की परवरिश कैसे कर पाएंगी। विकास ने इस चिंता को मौत की संभावित वजह बताया। हालांकि, मौत की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी। बारादरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)