इटावा में कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, चले लात-घूंसे:ईंट-पत्थर और बेल्टें भी चलीं, विवाद की वजह साफ नहीं

Nov 04, 2026 - 16:29
0
इटावा में कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, चले लात-घूंसे:ईंट-पत्थर और बेल्टें भी चलीं, विवाद की वजह साफ नहीं
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया। लात-घूंसे, थप्पड़ और बेल्ट चलने के साथ दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट और पथराव का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट मोहल्ला अजीत नगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लात-घूंसे, थप्पड़ और बेल्ट चलने लगे। इसी दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। मारपीट और पथराव के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने स्थिति संभालकर शांति व्यवस्था कायम कराई। शिकायत नहीं, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। हालांकि, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मारपीट और पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User