क्यूएस एशिया रैंकिंग में आईआईटी बीएचयू 18 पायदान चढ़ा:एशिया में 219वां और दक्षिण एशिया में 38वां स्थान हासिल किया
आईआईटी बीएचयू ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स एशिया 2027 में 18 पायदान की छलांग लगाते हुए 219वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष संस्थान 237वें स्थान पर था। वहीं, क्यूएस दक्षिण एशिया रैंकिंग 2026 में भी 11 स्थान सुधार के साथ 38वां स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष क्यूएस एशिया रैंकिंग में 1,722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया, जिनमें भारत के 325 संस्थान हैं। आईआईटी बीएचयू ने शोध और अकादमिक प्रदर्शन के कई मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया। संस्थान प्रति संकाय शोध पत्र के मानक में 18वें, नियोक्ता प्रतिष्ठा में 163वें और अकादमिक प्रतिष्ठा में 234वें स्थान पर रहा। इन तीनों मानकों में संस्थान ने पिछले वर्ष की तुलना में सुधार दर्ज किया। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान नवाचार, उच्च प्रभाव वाले शोध और वैश्विक उद्योगों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)