स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल:सफाईकर्मी बोले- 10 महीने का पीएफ नहीं मिला

Nov 04, 2026 - 16:45
0
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल:सफाईकर्मी बोले- 10 महीने का पीएफ नहीं मिला
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में बुधवार को चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि लगभग 10 महीने का पीएफ और ईएसआई जमा नहीं किया जा रहा, वेतन व बोनस अटका है, जबकि ड्यूटी के दौरान चोटिल होने पर इलाज का खर्च भी उन्हें खुद उठाना पड़ता है। 2 तस्वीरें देखिए… कर्मचारियों की मांगें प्रदर्शनरत कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से अस्पताल में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक पीएफ और ईएसआई का लाभ नहीं मिला। उन्होंने निकाय सेवा निगम के तहत लागू मानदेय, पूरा बकाया वेतन और बोनस की मांग की। ड्यूटी के दौरान हाथ-पैर टूटने जैसी चोट लगने पर भी कंपनी इलाज का खर्च नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ा उठाने के काम में बीमार हुए या मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों के परिवारों को भी अब तक मदद नहीं मिली। रमेंद्र कुमार ने कहा कि शासन के आदेश के बावजूद उन्हें 2 सितंबर से लागू बढ़ा हुआ मानदेय और निगम के लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। राजधानी एंटरप्राइजेज ने कर्मचारियों का जनवरी से पीएफ जमा नहीं किया है और दो महीने के बकाया में से केवल एक महीने का वेतन (₹9,592) भी कुछ ही लोगों को दिया है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर समय पर पूरा वेतन, पीएफ और बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सीधे निगम से जोड़ा जाए और चार महीने की देरी का बहाना न बनाया जाए। उन्होंने कहा हड़ताल पर जाते ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों का बकाया वेतन, पीएफ और बोनस का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन से मुलाकात हड़ताल के बाद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों, एसआईसी के पदाधिकारियों और राजधानी कंपनी के मैनेजर ने कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने 27 तारीख को ही कंपनी को चेताया था कि 5 तारीख तक पीएफ और भुगतान न होने पर काम बंद कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से एक महीने का भुगतान करने और काम चालू करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि कुछ लोगों को ही भुगतान मिला है। वे सभी कर्मचारियों का पीएफ, ईएसआई और पूरा बकाया भुगतान होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं। इससे पहले भी एसआरएन अस्पताल के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने बकाया वेतन को लेकर प्रदर्शन किया था। अगस्त में तीन महीने के वेतन न मिलने पर भी कर्मचारियों ने विरोध किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User