गांव खाली कराने का नोटिस पर ग्रामीण डीएम से मिले:महराजगंज में 35 से 40 परिवारों ने बेदखल न करने की मांग की

Nov 04, 2026 - 17:33
0
गांव खाली कराने का नोटिस पर ग्रामीण डीएम से मिले:महराजगंज में 35 से 40 परिवारों ने बेदखल न करने की मांग की
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गेरहवा गांव के ग्रामीणों को गांव खाली कराने का नोटिस मिला है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मिलकर उन्हें गांव से बेदखल न करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से गांव में रह रहे हैं। वर्ष 1962 में आई बाढ़ के दौरान उन्हें जान बचाकर दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद वर्ष 1990 में वे गांव लौटकर बस गए। अभी गांव में करीब 35 से 40 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें नोटिस देकर गांव खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। इस मामले में राजू प्रसाद और अनवारुलहक के नाम भी सामने आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग गरीब और बेरोजगार हैं। सरकार ने उन्हें बिजली कनेक्शन और आवास जैसी सुविधाएं दी हैं। उनका कहना है कि गांव छोड़ने पर वे परिवार के साथ कहां जाएंगे। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि उनके पास रहने के लिए दूसरी जगह नहीं है। जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया कि ग्राम सभा से जुड़े मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की स्थिति साफ होगी। इस दौरान वीरेंद्र यादव, नागवंती, सोनमती, वजीफा खातून, मुन्नी देवी, सलमा और जन्नतुन समेत कई महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User