जिगनी खास में बनास डेयरी का उद्घाटन हुआ:डीएम ने किया उद्घाटन; पशुपालन, डेयरी और स्वरोजगार बढ़ाने की योजनाएं बताईं
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को करीब 3 बजे चिलकहर ब्लॉक के जिगनी खास गांव में बनास डेयरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने डेयरी फार्म का दौरा किया और वहां पीपल का पेड़ लगाया। ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गुजरात की तर्ज पर प्रदेश के जिलों में डेयरी और पशुपालन का विस्तार किया जाएगा। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए गांव और ब्लॉक स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पशुपालकों को सब्सिडी मिलेगी। उन्नत नस्ल की गायें लाने और कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह लैब बनाने और सहकारी समितियों को जोड़ने का काम चल रहा है। इसका मकसद उत्तर प्रदेश में डेयरी उत्पादन बढ़ाना है।
सभा में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इस लोन पर चार साल तक ब्याज नहीं लगेगा और गारंटी की जरूरत नहीं होगी। सरकार लोन की सीमा 10 लाख रुपए करने पर भी विचार कर रही है।
किसानों से गेहूं और चावल की पारंपरिक खेती के साथ डेयरी, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन जैसे काम अपनाने की अपील की गई। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और सीबीजी प्लांट (बायोगैस) लगाने जैसे कामों से भी आय बढ़ाई जा सकती है। युवाओं के लिए कौशल विकास और ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित करने की बात कही गई, ताकि वे नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय अपना कारोबार शुरू कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)