भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बृजभूषण शरण सिंह को जगह:राजा भैया स्थायी आमंत्रित सदस्य बने, समर्थकों में खुशी की लहर

Oct 26, 2026 - 22:24
0
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बृजभूषण शरण सिंह को जगह:राजा भैया स्थायी आमंत्रित सदस्य बने, समर्थकों में खुशी की लहर
गोंड में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं, गोंडा के सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार देर रात करीब 9 बजे प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी। इसमें गोंडा के कई प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह के सांसद पुत्र करण भूषण सिंह और विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को सूची में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। सूची जारी होने के बाद समर्थक सोशल मीडिया पर नेताओं को बधाई दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा, ताकि गोंडा में पार्टी और मजबूत हो सके। पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी है, उन्होंने उसे गंभीरता से निभाया है। आगे भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। भाजपा नेता डॉ. रंजन शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और संगठन ने उन्हें समय-समय पर जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा के नेताओं को प्रदेश संगठन में जगह मिलना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User