जमीन और छज्जे के विवाद में व्यक्ति की हत्या:बाराबंकी में सरिया और ईंट से हमले का आरोप, महिला समेत 5 घायल

Nov 10, 2026 - 22:49
0
जमीन और छज्जे के विवाद में व्यक्ति की हत्या:बाराबंकी में सरिया और ईंट से हमले का आरोप, महिला समेत 5 घायल
बाराबंकी के माती कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता बस्ती में मकान के छज्जे और निर्माण को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि शाम करीब 7 बजे पड़ोसियों ने राम मनोहर पर लाठी-डंडों, लोहे की सरिया और ईंट से हमला कर दिया। हमले में 48 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई, जबकि परिवार की महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। चार महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे घायल रेशम का आरोप है कि उनके बड़े पापा राम मनोहर करीब चार महीने से विवाद को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका थी। परिवार का कहना है कि शिकायतों के बावजूद लेखपाल और माती कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। छज्जा निकालने को लेकर हुआ था विवाद परिवार की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के मुताबिक, राम मनोहर अपने मकान की छत डलवाने के लिए शटरिंग लगवा रहे थे। आरोप है कि छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी हंसराज पुत्र छोटेलाल, हरिश्चन्द पुत्र छोटेलाल, महेश पुत्र बुद्धलाल, रंजीत और मिलन पुत्र कमलेश ने विरोध किया था। शिकायत में इन लोगों पर गाली-गलौज करने और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। राम मनोहर का कहना था कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में माती कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन परिवार के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को भी दिया था शिकायती पत्र राम मनोहर ने 29 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को भी पत्र देकर विवाद की जानकारी दी थी और अनहोनी की आशंका जताई थी। हत्या के बाद परिजनों ने पहले की गई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User