महोबा में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न:पति, सास-ससुर समेत 6 ससुरालियों पर केस दर्ज

Oct 26, 2026 - 10:32
0
महोबा में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न:पति, सास-ससुर समेत 6 ससुरालियों पर केस दर्ज
महोबा के अजनर थाने में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। शादी के कुछ बाद ही पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए नवविवाहिता दीपा कुमारी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गहने छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और दो देवरों समेत छह लोगों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा जिले से दहेज लोभियों की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम गुण्ड की रहने वाली दीपा कुमारी की शादी 10 माह पहले 1 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव निवासी विपुल भारती मिश्रा के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की भूख और बढ़ गई। पीड़िता का आरोप है कि पति विपुल भारती, ससुर केशव किशोर, सास कमलेश मिश्रा, ननद निधि द्विवेदी और देवर अंकू व आदित्य मिश्रा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हद तो तब हो गई जब ससुराल वाले उसके सोने के कान के कुंडल और चांदी की पायल जैसी कीमती चीजें छीनकर उसे घर से बेघर कर दिए। तब से पीड़िता अपने मायके में रहने को मजबूर है। आखिरकार हिम्मत जुटाकर दीपा कुमारी ने अजनर थाने में न्याय की गुहार लगाई। पूरे मामले की गहनता से जांच इस मामले को लेकर अजनर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सोमवार समय 9 बजे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पति और अन्य पांच ससुरालियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User