मेरे पिता को पीटा, पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा:काशी में डोसा कार्नर पर तोड़फोड़ करने वाली युवती बोली- दुकानदार से मैंने रंगदारी नहीं मांगी
'4 नवंबर को मेरे पिता को डोसा कार्नर के मालिक बाल मुकुंद और उसके 20-25 साथियों ने मारकर अधमरा कर दिया था। उनका अभी भी इलाज चल रहा है। और वो बातचीत करने की भी स्थिति में नहीं है। हमने मुकदमा दर्ज कराया तो हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया और आरोपी खुलेआम घूम रहा है और कह रहा कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसपर मै जब डोसा कार्नर 14 तारीख की रात पहुंची तो। वहां भी वह मौजूद था और गाली-गलौज किया। जिसके बाद मैंने एग्रेशन में यह तोड़फोड़ किया।' ये कहना है वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के औरंगाबाद निवासी मनोज कुमार चौरसिया की छोटी बेटी तनीषा चौरसिया का; तनीषा और उनकी बड़ी बहन का एक वीडियो 15 नवंबर की रात तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें तनीषा और उनकी बहन महमूरगंज स्थित लीलालराम डोसा कार्नर के बाद वीडियो बनाती दिखती हैं। उसके बाद चिलाते हुई तनीषा मालिक को बुलाने को कहती है और सामान उठाकर फेकने लगती है। फिलहाल मालिक की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन अब डोसा कार्नर पर हंगामा और तोड़फोड़ करने वाली युवती सामने आयी है और उसने इस प्रकरण में लीलालराम डोसा कार्नर के मालिक और पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा आरोप लगाया है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने सिगरा थानाक्षेत्र के औरंगाबाद में रहने वाली तनीषा चौरसिया से बात की और प्रकरण को जाना। पढ़िए रिपोर्ट... सबसे पहले देखिये डोसा कार्नर में तोड़फोड़ और तनीषा के पिता की तस्वीर अब जानिए तनीषा चौरसिया ने घटना को लेकर क्या बताया और बाल मुकुंद पर किसने दर्ज कराई है FIR… वीडियो से की गयी है छेड़छाड़
तनीषा चौरसिया ने आरोप लगाते हुए बताया - 14 नवंबर को लीलालराम डोसा कार्नर की जो वीडियो फुटेज वायरल हो रही है सोशल मीडिया पर; वो अधूरी है। पूरी सीसीटीवी फुटेज नहीं वायरल की गयी है। उसे काटा गया है। डोसा कार्नर के मालिक बाल मुकुंद ने हम दोनों बहनों के साथ जो बदतमीजी की वो वीडियो फुटेज एडिट कर दी गयी है। रंगदारी का आरोप गलत
तनीषा ने बताया - जिस तरह से FIR दर्ज की गयी और हम लोगों के ऊपर रंगदारी का आरोप लगाया जा रहा है। और कहा जा रहा है कि हमारे गल्ले में हाथ डाला गया। ये सब बातें झूठी है। क्योंकि इन सब चीजों का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। उन्होंने मेरे साथ मेरी बहन के साथ अभद्रता किया मुझे गाली दी। उसके बाद यह एग्रेशन हुआ कि हमने वहां जाकर वो सब किया। मेरे पिता के साथ हुई थी 4 नवंबर को मारपीट
तनीषा ने बताया - 4 नवंबर को मेरे पिता जी वहां अपने साथियों के साथ पाव भाजी खाने गए थे। पाव भाजी में लेट हो रहा था। उन्होंने पूछा तो वहां उनके साथ गाली गलौज हुई। उसके बाद काउंटर पर बैठे बाल मुकुंद ने बुलाकार मेरे पिता जी की पर्ची फाड़ दी और बोले की नहीं दे पाएंगे जाइये। जिसपर बहस हुई जिसके बाद मेरे पिता जी को मारा गया और उनकी हत्या का प्रयास किया गया। वो आज भी मेडिकल ट्रामा में हैं। दर्ज हुआ है अटेम्प्ट टू मर्डर का केस, पर आरोपी बेखोफ
तनीषा ने कहा कि हमने तुरंत पुलिस को बुलाया और भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने बाल मुकुंद के नाम की जगह लिखा है। लीलाराम डोसा मालिक। इसमें हत्या के प्रयास की धारा 109(1) में मुकदमा है। फिर भी पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। उस दिन भी जब हम लोग पहुंचे तो वह खुलेआम वहां मौजूद था और हम लोगों का वीडियो बनाया और गाली गलौज किया। पुलिस बोली थी ढूढं रहे मुजरिम, पर वो सामने था
तनीषा ने भेलूपुर थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाया और कहा - उस दिन की घटना का मैंने 1090 पर कॉल करके दर्ज करवाई थीं। सारी चीजें होने के बाद भी जब मेरे सामने 14 नवंबर को यह सच आता है। क्योंकि पुलिस ने तो यह कहा था कि मुजरिम फरार है, हम उसको पकड़ने की कोशिश कर रहे हहैं।तो यह तो मेरे साथ धोखा किया गया था ना, हमें झूठा आश्वासन दिया गया था ना। पुलिस ने हमें धोखा दिया और झूठ बोला। हम बदला लेने नहीं गए थे
दुकान पर तोड़फोड़ के सवाल पर तनीषा ने कहा - हम बदला लेने नहीं गए थे। हम वीडियो बना रहे थे। वहीं पर आरोपी खड़े थे। इसके बाद गाली गलौज हुआ और कहा गया कि जैसे तुम्हारे बाप को मारा है। वैसे ही मारेंगे। इसपर हम लोग वहां से चले गए। डोब्रा आये तो फिर गाली गलौज होने लगा मालिक गाली देने लगा। इसपर हम अपना आपा खो बैठे। वहीं तनीषा ने कहा की सीसीटीवी फुटेज भी टेम्पर्ड है क्योंकि वहां पर मालिक था लेकिन सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिख रहा है। हमें न्याय चाहिए
तनीषा ने कहा - हमबिल्कुल न्याय चाहते हैं। हमारे साथ यह अन्याय क्यों हुआ? वो दुकानदार इतने बड़े हो गए हैं कि वो किसी की हत्या करने का प्रयास करें और पुलिस प्रशासन अटेम्प्ट टू मर्डर का जो मुकदमा की है। उसे गिरफ्तार करने के बजाये उसे खुला छोड़ दे? और यहां हम लोग जो पीड़ित हैं। उसको कोई न्याय ना मिले? हमें न्याय चाहिए। वो जितने भी दुकानदार हैं और उनके जो स्टाफ हैं और जितने भी अज्ञात लोग हैं उनकी जांच हो। उनको जेल हो, और मेरे ऊपर जो उन्होंने बेबुनियाद झूठी एफ़आईआर दर्ज कराई है उसको खारिज कराया जाए। अब जानिए क्या था पूरा मामला… वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित प्रसिद्ध लीलालराम डोसा कार्नर पर 14 नवंबर की रात दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया था। दुकान में तोड़फोड़ और सामान सड़क पर फेंकने का CCTV फुटेज सामने आया था। दुकानदार ने दोनों युवतियों पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। और FIR भेलूपुर थाने में दर्ज कराई है। वहीं, युवतियों का कहना है कि दुकान पर उनके पिता और भाइयों के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से FIR कर मामले की जांच में जुटी हुई है। दुकान में घुसकर सामान सड़क पर फेंका
दुकानदार बाल मुकुंद के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे काले रंग की एक्टिवा स्कूटी से दो युवतियां दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने रंगदारी मांगी। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवतियां नाराज हो गईं और दुकान में घुसकर हंगामा करने लगीं। उन्होंने दुकान में रखा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों ने विरोध किया तो युवतियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद एक ग्राहक का बच्चा भी चोटिल हो गया। गल्ले से नकदी निकालने की कोशिश का आरोप
दुकानदार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जाते समय दोनों युवतियों ने दुकान के गल्ले से नकदी निकालने की कोशिश की। उन्होंने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। दुकानदार के अनुसार, युवतियों ने अपना संबंध सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी मनोज चौरसिया, ओमप्रकाश चौरसिया और सुजल चौरसिया के परिवार से बताया था। CCTV में ब्लॉगिंग करते हुए दुकान में घुसती दिखीं युवतियां
वायरल फुटेज में दोनों युवतियां पहले स्कूटी से दुकान के बाहर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वे सड़क से ब्लॉगिंग करती हैं और फिर दुकान में घुसकर हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर देती हैं। फुटेज में उन्हें ग्राहकों और बीच-बचाव कर रहे लोगों से बहस करते भी देखा जा सकता है। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद भी दोनों का हंगामा जारी रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)