नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच मारपीट:BJP पार्षद विकास जायसवाल पर सपा के रजत कौशिक ने किया हमला, हंगामा-बवाल

Sep 26, 2026 - 16:30
0
नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच मारपीट:BJP पार्षद विकास जायसवाल पर सपा के रजत कौशिक ने किया हमला, हंगामा-बवाल
कानपुर नगर निगम सदन में शनिवार को भारी हंगामा हुआ। वार्ड के परिसीमन को लेकर भाजपा पार्षद विकास जायसवाल पर सपा के पार्षद रजत कौशिक बाजपेई ने हमला कर दिया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। भाजपा के पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने हमला करने दौड़े रजत कौशिक बाजपेई को पकड़ा। बीजेपी पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में लगे टोटी चोर नारे लगाए। करीब हंगामा बवाल के चलते सदन आधा घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, बागी पार्षदों को लेकर भी भाजपा के ही पार्षदों ने विरोध और हंगामा किया। खबर अपडेट हो रही है…।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User