बारिश के बीच मऊ में जुटे किसान:मिलेट्स मेले में श्री अन्न की खेती और सब्सिडी की दी जानकारी

Sep 26, 2026 - 16:30
0
बारिश के बीच मऊ में जुटे किसान:मिलेट्स मेले में श्री अन्न की खेती और सब्सिडी की दी जानकारी
मऊ जिले के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) मेला एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को मोटे अनाज की खेती, उसके पोषण संबंधी फायदे और इससे होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी यह कार्यक्रम 3 बजे तक चला। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स एवं आधार कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन गोष्ठी भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विलुप्त होती जा रही श्री अन्न की फसलों को दोबारा बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्वार, बाजरा, सामा, कोदो, रागी और रामदाना जैसी फसलें पोषक तत्वों से भरपूर हैं। सुविधाओं के बारे में जानकारी इनमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण और विटामिन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कम लागत में इन फसलों की खेती कर किसान बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। मेले में किसानों को मिलेट्स की प्रोसेसिंग यूनिट, मिलेट स्टोर और मोबाइल आउटलेट जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों के लिए पीएमएफएमई योजना के तहत 35 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों से योजनाओं का लाभ लेकर मिलेट्स की खेती और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की अपील की गई। उप कृषि निदेशक ने कहा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का कार्यक्रम में पहुंचना उत्साहजनक है। उन्होंने किसानों का आभार जताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कृषि संबंधी जानकारी हासिल की। किसानों को पौधों का वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों को पौधों का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि खेती के साथ वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। पौधों से गिरने वाली पत्तियां मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने में सहायक होती हैं, जिससे जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User