युवक का शव मिलने के मामले में 3 पर FIR:पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Nov 14, 2026 - 07:08
0
युवक का शव मिलने के मामले में 3 पर FIR:पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मरहला चौराहे के पास विष्णुपुरी तालाब में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। मृतक के पिता की शिकायत पर शुक्रवार देर रात प्रेमनगर निवासी रितिक, गोलू और सुमित गौतम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया था। दोस्त के साथ घर से निकला था युवक प्रेमनगर निवासी रेशु पांडे (28) पुत्र राजेश पांडे गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे। बताया गया कि उस समय उनके साथ एक दोस्त भी था। देर रात करीब 10:30 बजे विष्णुपुरी तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू की। करीब 12 से 13 फीट गहरे पानी में जलकुंभी और कचरे के बीच युवक फंसा हुआ था। गोताखोरों ने करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसकी पहचान रेशु पांडे के रूप में हुई। बचाने के लिए फेंकी थी रस्सी प्रत्यक्षदर्शी अनुज के मुताबिक, उसने युवक को तालाब में डूबते देखा था। उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी, लेकिन युवक उसे पकड़ नहीं सका। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला। कोतवाली में शव रखकर किया था हंगामा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम करीब पांच बजे परिजन शव लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंचे और बाहर रखकर हंगामा किया। इस दौरान मृतक की नेत्रहीन मां बेटे का शव देखकर बिलखती रही। पिता राजेश पांडे ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेशु की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रितिक पुत्र रमेश, गोलू पुत्र सुरेश और सुमित गौतम पुत्र अज्ञात, निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User