नोएडा में बीट मुख्य आरक्षी निलंबित:हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, विभागीय कार्यवाही शुरू

Nov 03, 2026 - 10:21
0
नोएडा में बीट मुख्य आरक्षी निलंबित:हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, विभागीय कार्यवाही शुरू
हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात एक बीट मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने सोमवार को यह कार्रवाई की। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में थाना फेस-3 क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जिम्मेदारी बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को दी गई थी। जांच में सामने आया कि संजीव कुमार अपने बीट क्षेत्र में प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे थे। वह हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर नजर रखने में रुचि नहीं ले रहे थे। इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, शिथिलता और असंवेदनशीलता मानते हुए डीसीपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User