किराए के मकान में युवक का शव मिला:विवाहित महिला के साथ रह रहा था, कमरे में फंदे से लटका मिला
देवरिया खास में सोमवार देर रात करीब एक बजे किराए के मकान में गोलू वर्मा (27) का शव फंदे से लटकता मिला। वह पिछले कुछ महीनों से एक विवाहित महिला के साथ रह रहा था। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस को अभी घटना की तहरीर भी नहीं मिली है। कुछ महीनों से महिला के साथ रह रहा था युवक गोलू वर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल, जमुना सदन का रहने वाला था। वह देवरिया खास में किराए के मकान में पूनम यादव के साथ रहता था। पूनम विवाहित है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ महीनों से साथ रह रहे थे। रात में दोनों के बीच हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर गोलू और पूनम के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात करीब एक बजे गोलू का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। हालांकि विवाद की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने का इंतजार, रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह कोतवाल शशांकभूषण राय ने बताया कि सोमवार रात संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटकता मिला था। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)