पिथनपुर-भुजपुरा मार्ग पर धूल से राहगीर परेशान:वाहनों के गुजरने से उड़ती है धूल, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों को दिक्कत

Nov 03, 2026 - 10:53
0
पिथनपुर-भुजपुरा मार्ग पर धूल से राहगीर परेशान:वाहनों के गुजरने से उड़ती है धूल, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों को दिक्कत
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा ब्लॉक में पिथनपुर-भुजपुरा मार्ग पर उड़ती धूल से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहनों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल होता है। कई स्कूलों की गाड़ियां भी इसी रास्ते से आती-जाती हैं। धूल से आसपास के लोग और पैदल चलने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं। स्थानीय निवासी भूप किशोर ने बताया कि सड़क पर उड़ती धूल से राहगीरों और स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी इससे परेशान हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर पानी छिड़कने और समस्या जल्द दूर करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User