सुल्तानपुर के ग्रामीण बुधवार को डीएम कार्यालय घेरेंगे:सार्वजनिक सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग, कब्जे का आरोप

Nov 03, 2026 - 10:53
0
सुल्तानपुर के ग्रामीण बुधवार को डीएम कार्यालय घेरेंगे:सार्वजनिक सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग, कब्जे का आरोप
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण बुधवार को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। उनका आरोप है कि गांव के अशोक कुमार श्रीवास्तव, गौरव कुमार और अन्य लोगों ने मुख्य सार्वजनिक मार्ग और नई संपर्क सड़क पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बाजार और मुख्य मार्ग तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी रानीगंज पुलिस, सीओ और तहसील एसडीएम ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने अतिक्रमण में प्रशासन का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। हिमांशु गुप्ता, भोला यादव, अंकुश कुमार, विशाल गुप्ता, रवीश यादव समेत दर्जनों ग्रामीण अब तक पुलिस से 10 बार शिकायत कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User