बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग से2.13 लाख रुपये लूटकर भागे:छाता में केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास धान की फसल का भुगतान लेकर लौट रहे थे वासुदेव

Nov 03, 2026 - 10:53
0
बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग से2.13 लाख रुपये लूटकर भागे:छाता में केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास धान की फसल का भुगतान लेकर लौट रहे थे वासुदेव
मथुरा के छाता थाना क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय वासुदेव से 2,13,740 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने चलते टेंपो के पास उन्हें धक्का दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्राम कोकैरा निवासी वासुदेव धान की फसल का बकाया भुगतान लेने मथुरा आए थे। उनके पास लाखन सिंह को देने के लिए पहले से 1.12 लाख रुपये थे। लाखन सिंह से मुलाकात नहीं हुई तो वे मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे। वहां से उन्हें फसल के 1.68 लाख रुपये मिले। इसके बाद वासुदेव टेंपो से गांव लौट रहे थे। छाता में केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और 2,13,740 रुपये लेकर भाग गए। वासुदेव ने पुलिस को सूचना दी। छाता पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वासुदेव की शिकायत पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User