बांदा में करंट लगने से यूवक की मौत:बिजली ठीक करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बबेरू कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दतौरा में बिजली के करंट से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 35 साल के शिव विलास पुत्र शिरोमन गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिव विलास अपने घर के टॉयलेट में शौच के लिए गए थे। शौच के बाद उन्होंने देखा कि बोर्ड से एक तार कटी हुई है। जब वह उसे ठीक करने लगे, तो कटी हुई तार उनके हाथ से छू गई और उन्हें करंट लग गया। उनके पिता ने शिव विलास को तड़पते देखा तो तुरंत बोर्ड से लगी तार खींच दी। उन्हें तुरंत बबेरू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)