लखनऊ ट्रिपल मर्डर का आरोपी ऋषभ गोल्ड मेडलिस्ट शूटर:स्नेक-डॉग से प्यार; पार्टियों और रंगबाजी का शौकीन, देखिए VIDEO...
लखनऊ में तीन लोगों की हत्या करने वाला ऋषभ शुक्ला वारदात के बाद भी बेखौफ रहा। एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में मैगजीन लेकर घर के बाहर बैठा रहा। घायलों की मदद करने आने वालों को भी गोली मारने की धमकी दी। पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारी से लेकर आम आदमी तक हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर एक व्यक्ति कैसे एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार सकता है। इसकी एक वजह उसकी ट्रेनिंग और शूटिंग का अनुभव बताया जा रहा है। ऋषभ शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुका है। बताया जा रहा है कि उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी मिली है। गोली चलाने के उसके अंदाज और निशाने को देखकर लोग हैरान हैं। ऋषभ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट हैं। उसके करीब 34 हजार 500 फॉलोअर्स हैं। वह खुद 69 लोगों को फॉलो करता है। उसकी पोस्ट में अलग-अलग बंदूकों के साथ तस्वीरें नजर आती हैं। इसके अलावा स्नेक और डॉग लवर भी है। बंदूक के अलावा सिगरेट, शराब और पार्टीज़ करने का भी शौकीन था। ऋषभ शुक्ला पूरी तरह से रंगबाजी और फिल्मी जिंदगी जीना पसंद करता था... देखिए ट्रिपल मर्डर के आरोपी की वीडियो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)