कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का सामान जला:मऊ में दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया

Oct 28, 2026 - 11:11
0
कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का सामान जला:मऊ में दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग देखकर बाजार में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और अग्निशमन विभाग को तुरंत बताया। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में लगभग तीन ट्रक सामान जल गया। दुकानदार ने 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा खुरहट बाजार में किराए पर कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात आठ बजे दुकान बंद कर वह घर गए। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे लोगों ने गोदाम से धुआं और आग देखी। उन्होंने तुरंत दुकानदार को बताया। आग तेजी से फैल गई। कर्मियों ने आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने समरसेबल से आग बुझाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। मोहम्मदाबाद गोहना और मऊ से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि आग में तीन ट्रक सामान जलने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User