कुशीनगर में अनियंत्रित बस की टक्कर से किशोरी की मौत,VIDEO:18 घायल,कई गाड़ियों से भी टकराई; चालक हिरासत में
कुशीनगर के पडरौना में मंगलवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। वहीं पुलिस के अनुसार बस चालक की ब्रीथ एनलाइजर मशीन से जांच में नशे का स्तर 500 से अधिक दर्ज किया गया। पडरौना-कसया मार्ग पर बस ने कई जगह राहगीरों को टक्कर मारा है। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरी खबर… कुशीनगर के पडरौना नगर में मंगलवार शाम बस ने शहर में कई जगहों पर राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, चालक की जांच में नशे की पुष्टि हुई है। बस ने शहर में कई जगहों पर राहगीरों को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, बस संख्या UP 57 AT 1375 पडरौना सरकारी बस स्टेशन से खाली होकर कसया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुभाष चौक पर बस ने लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद पीड़ी मॉल के पास खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। बस का कहर यहीं नहीं रुका। इसके बाद छावनी मोहल्ले, सोहरौना और रविंद्र नगर धूस की ओर भी कई लोग उसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की गंभीरता भी उजागर हुई है। हादसे में युवती की मौत, 18 लोग घायल हादसे में जान गंवाने वाली 22 वर्षीय युवती कसया की रहने वाली थी। वह पडरौना के छावनी मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी और न्यू लाइफ केयर नामक निजी अस्पताल में काम करती थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इस हादसे में नीलू प्रजापति, निशुरत अंसारी, 20 वर्षीय हर्षिता, बलिस्टर यादव, राजकुमार यादव, तौफीक, रघुराई सिंह, राजा सिंह, अरविंद मिश्रा, अमरनाथ यादव, संध्या, 23 वर्षीय अली मोहम्मद, अरविंद सिंह, सत्यपाल प्रसाद, अलाउद्दीन अली, चुलबुल उर्फ अनुष्का और गिरजा देवी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने घटना को हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी मेडिकल टीम के साथ घायलों के इलाज में जुटे हैं। उनके मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस हिरासत में चालक और बस एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक अजित विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी केशव कुमार ने भी हादसे पर दुख जताया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, चालक की जांच में नशे की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मेडिकल कॉलेज की टीम घायलों के इलाज में जुटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने घटना को हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए वह अपनी मेडिकल टीम के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। प्राचार्य के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि, एक मरीज को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ये भी खबर पढ़े.. तालाब में डूबी कार में मिले 3 कारोबारियों के शव:बेटे का एक्सीडेंट हुआ था, उसे देखकर बहराइच से लौट रहे थे; क्रेन से निकाली कार सीतापुर में सोमवार देर रात तालाब में डूबी आल्टो कार में 3 कारोबारियों के शव मिले। ड्यूटी से घर लौट रहे कुछ ग्रामीणों को तालाब में कुछ तैरता दिखा। टॉर्च जलाई तो कार की छत दिखाई दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई तो 2 शव आगे और एक पीछे की सीट पर था। शवों के पास से मिले डॉक्यूमेंट से उनकी पहचान राकेश चौरसिया (50), सतीश निर्मल (40) और रामेंद्र सिंह (62) के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)