PET परीक्षा की चेकिंग में GRP ने किशोर को पकड़ा:घर से नाराज होकर भागा था, स्टेशन पर परिजनों को सौंपा गया
औरैया के फफूंद रेलवे स्टेशन पर GRP ने PET परीक्षा के चलते चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को घर से भागा एक किशोर मिला, जिसे बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को GRP फफूंद चौकी प्रभारी राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान यात्रियों और PET अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और संदिग्ध जानकारी पुलिस को तुरंत देने के लिए जागरूक किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को स्टेशन पर 13 साल का एक लड़का घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यम यादव, पिता का नाम सत्येंद्र यादव और घर फफूंद के पूर्वा आशा में होने की जानकारी दी। पूछताछ में ही उसने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर स्टेशन आ गया था। GRP ने किशोर के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। उसके पिता सत्येंद्र यादव और मां रजनी देवी मौके पर पहुंचे। जरूरी पूछताछ के बाद किशोर को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया। परिजनों ने GRP का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)