बुलंदशहर में दो भाइयों के बीच विवाद, 1 की मौत:सेना से रिटायर बताए जा रहे छोटे भाई को डंडों से पीटकर मारा

Oct 25, 2026 - 14:29
0
बुलंदशहर में दो भाइयों के बीच विवाद, 1 की मौत:सेना से रिटायर बताए जा रहे छोटे भाई को डंडों से पीटकर मारा
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव करीमपुर बनवोई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात 11 बजे मामूली पारिवारिक बात को लेकर हुए आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की डंडों से पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दोनों सगे भाई सेना से रिटायर बताए जा रहे हैं। ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 41 साल के रवींद्र सिरोही पुत्र अजीम के रूप में हुई है, जो कि सेना में रह चुके हैं। रवींद्र का अपने बड़े भाई 48 साल के हरेंद्र के साथ शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो बैठे बड़े भाई हरेंद्र ने कथित तौर पर डंडे से छोटे भाई रवींद्र के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रवींद्र लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। ​घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रविवार को मृतक रवींद्र के साले विपिन ने गुलावठी कोतवाली पहुंचकर आरोपी बड़े भाई हरेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। ​कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया था। नई मंडी चौकी इंचार्ज उपेंद्र यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह या किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद होना सामने आ रहा है। रवींद्र के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। ​सीओ सिकन्दराबाद, आईपीएस प्रेमसुख दड़िया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और मामले में हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User