24 घंटे बाद भी नहीं भरा 10 फीट गहरा गड्ढा:लोग बोले शहर में कब कौनसी सड़क धंस जाए, नहीं पता
बारिश के दौरान आगरा में जगह-जगह सड़कें धंसने और गड्ढे होने के मामले सामने आए थे। अब बारिश थम चुकी है, लेकिन सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। पालीवाल पार्क के सामने करीब 10 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा इसका उदाहरण है। घटना के 24 घंटे बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया है। मौके पर पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन सड़क की मरम्मत अभी बाकी है। पालीवाल पार्क के सामने कल सुबह करीब 5:30 बजे अचानक सड़क धंस गई। इससे करीब 10 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान एक युवक वीडियो बनाने के लिए गड्ढे के पास पहुंचा, तभी सड़क का एक और हिस्सा धंस गया। युवक बाल-बाल बच गया। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी गड्ढे को भरने का काम पूरा नहीं हुआ है। मौके पर फिलहाल पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन सड़क अब भी पहले जैसी नहीं हो सकी है। सुबह के समय यहां बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। ऐसे में खुला गड्ढा हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। ‘थोड़ी देर और होती तो बड़ा हादसा हो सकता था’ नई की मंडी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रोज यहां टहलने आते हैं। उन्होंने कहा कि कल जब वे यहां पहुंचे, तब सड़क पर बना गड्ढा देखा था। भूपेंद्र के मुताबिक, अगर सड़क कुछ देर और धंसती या कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ पालीवाल पार्क तक सीमित नहीं है, बल्कि आगरा शहर की कई सड़कों की हालत भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोगों को हर समय डर बना रहता है कि सड़क पर अचानक कहां गड्ढा हो जाए और कब कोई दुर्घटना हो जाए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग गड्ढे को भरने और सड़क की मरम्मत का काम कब तक पूरा करता है। बारिश खत्म, फिर भी धंस रहीं सड़कें बारिश के दौरान आगरा में कई जगह सड़कें धंसने और गड्ढे बनने की घटनाएं सामने आई थीं। आमतौर पर बारिश के बाद सड़कों की स्थिति सुधरने की उम्मीद रहती है, लेकिन अब बारिश खत्म होने के बाद भी सड़क धंसने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क के अंदर पाइपलाइन में लीकेज भी सड़क धंसने की एक वजह हो सकती है। हालांकि, पालीवाल पार्क के सामने सड़क धंसने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में पाइपलाइन लीकेज की जांच और सड़क की मरम्मत जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)