कानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं

Oct 25, 2026 - 14:12
0
कानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं
कानपुर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से श्री रामकृष्ण सेवा समिति के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बन्नू भाई गुरुद्वारा, चूना भटिया और गीता पार्क रामलीला मैदान में आयोजित शिविरों में मरीजों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में समाजसेवी नीरज तिवारी, दीपक यादव, सर्वेश दुबे, शरद श्रीवास्तव और अनूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User