भाजपा नेता की पोस्ट पर मुस्लिम समुदाय ने कार्रवाई मांगी:कौशांबी में अली-बजरंगबली पर टिप्पणी, पुलिस को X पर टैग कर की शिकायत

Oct 25, 2026 - 14:12
0
भाजपा नेता की पोस्ट पर मुस्लिम समुदाय ने कार्रवाई मांगी:कौशांबी में अली-बजरंगबली पर टिप्पणी, पुलिस को X पर टैग कर की शिकायत
कौशांबी में भाजपा के पूर्व चायल मंडल अध्यक्ष राम मिलन चौधरी की फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में अली और बजरंगबली को लेकर बोले गए शब्दों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई है। समुदाय के लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान बताते हुए कौशांबी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट (X) हैंडल पर पोस्ट करके से कार्रवाई की मांग की है। अब जानिए वीडियो में क्या बोला गया... "भारतीय जनता पार्टी में काम करना खेल नहीं है बच्चों का, तेल निकल जाता है अच्छे-अच्छों का। एक बात ध्यान दीजिए, कि जो आदमी दूसरे के लिए गड्ढा खोदेगा उसके लिए भगवान कुआं जरूर तैयार कर देगा। और एक अली, ना सौ अली, ना एक बजरंग बली। बोलिए जय जय श्री राम।" संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा बीते 24 घंटे पूर्व फेसबुक पर की गयी इस पोस्ट को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्ट में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर‌ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। नाराज लोगों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और पोस्ट को लेकर आधिकारिक पक्ष फिलहाल अभी सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User