चुनाव आयोग पर 13 करोड़ वोट काटने का आरोप लगा:संजीव आर्य बोले- साढ़े 13 करोड़ मतदाता वंचित, SIR प्रक्रिया खत्म हो; 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली

Oct 25, 2026 - 15:02
0
चुनाव आयोग पर 13 करोड़ वोट काटने का आरोप लगा:संजीव आर्य बोले- साढ़े 13 करोड़ मतदाता वंचित, SIR प्रक्रिया खत्म हो; 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली
रामपुर में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पश्चिम उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्य ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। पूर्व बिलासपुर विधायक संजय कपूर के गांधी समाधि स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी महारैली आयोजित की जा रही है। संजीव आर्य ने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना पड़ेगा, क्योंकि देश के साढ़े 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्हें वापस मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इस पूरी SIR प्रक्रिया को समाप्त किया जाए और ऑर्डिनेंस के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई असीमित ताकत को वापस लिया जाए। वोट चोरी का मुद्दा केवल SIR तक सीमित नहीं उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल SIR तक सीमित नहीं है। यह मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, दोहरे पंजीकरण, EVM-VVPAT और चुनावी आंकड़ों में पारदर्शिता से जुड़ा व्यापक मुद्दा है। राहुल गांधी ने 7 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख मतदाता बढ़ने और 7 अगस्त 2025 को बेंगलुरु के महादेवपुरा में 1,00,250 वोट प्रभावित होने के आंकड़े सार्वजनिक किए थे। आर्य ने कहा कि हरियाणा और कर्नाटक के आलंद में भी दोहरे मतदाता और नाम हटाने के आरोप सामने आए हैं। 25 सितंबर 2026 को इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने में कम से कम 14 बार आधिकारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। स्वतंत्र जांच की मांग की उन्होंने बताया कि SIR के तहत 30 राज्यों की प्रारूप सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं। बंगाल में 60 लाख मामलों में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 27 लाख नाम हटे और 38 लाख अपीलें लंबित हैं। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, SIR स्थगित करने, मतदाता सूची बहाल करने और स्वतंत्र जांच की मांग की है, साथ ही वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत बूथ स्तर पर वोट रक्षक, चौपाल और दिल्ली चलो कार्यक्रम चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User