पूविवि की पुरुष वालीबाल टीम अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए रवाना:कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर दी शुभकामनाएं, मुकाबला कोलकाता में होगा
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) जौनपुर की पुरुष वालीबाल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए रविवार को 2 बजे कोलकाता रवाना हो गई है। टीम अडमास विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने टीम से सच्ची खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। प्रो. सिंह ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम और चरित्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने को कहा। पुरुष वालीबाल टीम के मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह और कोच दिलीप कुमार हैं। इस मौके पर खेलकूद प्रभारी राधेश्याम सिंह (मुन्ना), खेल सहायक रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह और जितेंद्र पाण्डेय भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)