हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:बहन और भतीजा गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार (आज) दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला की बहन और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव तरफरा के रहने वाले 30 साल के अरविंद अपनी 48 साल की मां श्यामवती और 45 साल की मौसी विशन देवी पत्नी महावीर सिंह को स्कूटी पर लेकर जा रहा था। वे गांव कोटा कपूरा से अपने गांव तरफरा की ओर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे गांव कोटा कपूरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागा हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां विशन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। चंदपा के कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाकी दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृत महिला अपने पीछे पांच संतानों को छोड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)