आगरा विश्वविद्यालय में यूनिफेस्ट आज से:27 तरह की होंगी प्रतियोगिताएं,तीन दिन तक दिखेगा टैलेंट का संगम
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार 30 अक्टूबर से युवा महोत्सव यूनिफेस्ट 2026-27 का आगाज होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष उत्सव के तहत यह आयोजन 30, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक चलेगा। इसमें विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। पहले दिन ये होंगे कार्यक्रम
पहले दिन शुक्रवार को शिवाजी मंडपम में सुबह 9 बजे पंजीकरण होगा। सुबह 10 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शास्त्रीय नृत्य, दोपहर 12 बजे समूह गायन, दोपहर 1.30 बजे एकल शास्त्रीय वादन ताल वाद्य, दोपहर 2 बजे लोक वाद्य समूह और दोपहर 3 बजे नकल प्रतियोगिता होगी। सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में सुबह 11.30 बजे एकल शास्त्रीय गायन, दोपहर 12.30 बजे एकल शास्त्रीय वादन स्वर वाद्य और दोपहर 2.30 बजे सुगम गायन होगा। विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र में दोपहर 12 बजे चित्रकला और दोपहर 2.30 बजे पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता होगी। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में दोपहर 12 बजे प्रश्नोत्तरी लिखित, दोपहर 2 बजे रंगोली और दोपहर 2.30 बजे संगोष्ठी का आयोजन होगा। दूसरे दिन क्रिएटिव कोरियोग्राफी और लोक नृत्य
दूसरे दिन शनिवार को शिवाजी मंडपम में सुबह 10 बजे रचनात्मक नृत्य, सुबह 11 बजे पाश्चात्य समूह गायन, दोपहर 12 बजे लघु नाटिका और दोपहर 2.30 बजे एकांकी नाटक होगा। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में सुबह 9 बजे कोलाज, सुबह 11.30 बजे मिट्टी की मॉडलिंग और दोपहर 2 बजे कार्टूनिंग होगी। वहीं शिवाजी मंडपम में ही सुबह 9 बजे प्रश्नोत्तरी मौखिक, सुबह 10 बजे मूक अभिनय, दोपहर 12 बजे लोक नृत्य समूह और दोपहर 3 बजे समापन समारोह होगा। ये हैं नियम
इस महोत्सव में वही छात्र भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 25 वर्ष से कम है और इंटरमीडिएट पास किए 7 साल से ज्यादा नहीं हुए हैं। एक छात्र एक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। सभी को अपने महाविद्यालय का परिचय पत्र और आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि मंच पर आग या गंदगी फैलाने वाली किसी भी सामग्री के प्रयोग पर रोक है और अभद्र प्रस्तुति देने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)